Top Blogs
Powered By Invesp

Wednesday, October 12, 2011

श्रीगणेश की प्रतिमा कहां रखनी चाहिए?




शास्त्रों के अनुसार प्रथम पूज्य श्री गणेश को परिवार का देवता माना गया है। परिवार की किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए गणेशजी की आराधना श्रेष्ठ उपाय है। वहीं वास्तु में भी श्री गणेश की प्रतिमा को वास्तुदोष दूर करने का अचूक उपाय बताया गया है।

वास्तु के अनुसार घर में विघ्न विनाशक श्री गणेश की प्रतिमा रखना बहुत शुभ माना जाता है। जहां गणेशजी की प्रतिमा रहती है उस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का वास्तुदोष सक्रीय नहीं हो पाता। साथ ही घर के आसपास भी नकारात्मक ऊर्जा भी प्रभाव नहीं दिखा पाती। इनकी प्रतिमा के शुभ प्रभाव से परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

घर में श्रीगणेश की प्रतिमा कहां रखनी चाहिए? इस संबंध में वास्तु के अनुसार इनकी मूर्ति ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में लगानी चाहिए। नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) में श्रीगणेश की मूर्ति शुभ प्रभाव नहीं देती।

घर के पूजन स्थल पर गणेशजी की बाएं हाथ की ओर सूंड वाली मूर्ति बहुत शुभ मानी जाती है। घर में जहां वास्तु दोष हो वहां सिंदूर से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। साथ घर के मुख्य द्वार गणेशजी की प्रतिमा या उनका प्रतिक चिन्ह स्वस्तिक बनाएं।
घर की सजावट बढ़ाने के लिए दीवारों पर फोटो लगाए जाते हैं। इनसे घर की सुंदरता तो बढ़ती है साथ ही मन को सुकून भी मिलता है लेकिन दीवारों पर कैसे फोटो लगाए जाने चाहिए? इस संबंध में वास्तु में कई आवश्यक बिंदू बताए गए हैं।

Sunday, October 2, 2011

संतान सुख दिलाता है काला कुत्ता--कौए की सेवा से संतान सुख




काला रंग बहुत लोगों को पसंद नहीं होता है। शुभ कार्यों में इसका इस्तेमाल करना अपशकुन मानते हैं। जबकि, ज्योतिषशास्त्र एवं तंत्र-विज्ञान में इसे काफी महत्व दिया गया है। इस रंग में आसुरी शक्ति एवं भूत-प्रेत जैसी अज्ञात ताकत से रक्षा करने की शक्ति होती है। इसलिए नज़र दोष से बचने के लिए काले रंग के कपड़े का टुकड़ा बाजू पर बंधते हैं। शनि के कुप्रभाव से बचाने में भी काला रंग कारगर होता है।
 नकारात्मक ऊर्जा कम करता है कुत्ता

काले रंग के पशु पक्षियों में भी अद्भुत शक्तियां होती हैं। मिथक के अनुसार कुत्ता एक ऐसा जानवर है जिसमें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने की शक्ति होती है उसमें भी काला रंग का कुत्ता अधिक प्रभावशाली होता है। धर्म ग्रंथों में काले रंग के कुत्ते को भैरव देव का प्रतीक माना गया है जो नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाले हैं। पांडवों की परीक्षा के लिए धर्मराज ने भी काले कुत्ते का रूप धारण किया था। यह भी काले कुत्ते का महत्व को दर्शाता है। प्रतिदिन काले रंग के कुत्ते को भोजन देने से संतान सुख में आने वाली बाधा दूर होती है। इससे शनि एवं केतु दोनों ही ग्रहों का कुप्रभाव नष्ट होता है।
 
अमृत पीने वाला पक्षी है कौवा

कौवा काले रंग का एक पक्षी है जिसे बहुत से लोग निकृष्ट और अशुभ पक्षी मानते हैं। अपनी कर्कश आवाज की वजह से भी कौवा लोगों को पसंद नहीं आता है लेकिन, तंत्र-विज्ञान में इसे चमत्कारी पक्षी माना जाता है। मिथक है कि सागर मंथन से प्राप्त अमृत पीने वाला एक मात्र पक्षी कौवा है। कौवा लम्बे समय तक जीवित रहता है और सामान्य स्थिति में इसकी मृत्यु नहीं होती है।

 कौवा यमराज का दूत

कौए के विषय में यह भी मिथक है कि यह यमराज का दूत होता है। आसमान के रास्ते यमलोक तक उड़कर जाता है और धरती पर रहने वाले लोगों की सारी जानकारियां यमराज तक पहुंचाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि पितृपक्ष में पितर लोग कौवा बनकर धरती पर आते हैं और अपनी संतान को देखते हैं। उनके लिए जो भी अन्न एवं जल दान किया जाता है और ब्राह्मणों को खिलाया जाता है उसका जूठन वह खाते हैं इससे उनको मुक्ति मिलती है।

 कौए की सेवा से संतान सुख

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिनकी कुण्डली में पितृदोष होता है उन्हें संतान सुख मिलना कठिन होता है। ऐसे लोग सुबह रोटी को पानी में भिंगोकर कौए को दें तो संतान सुख में आने वाली बाधा दूर होती है। पितृपक्ष में कौए को खाना देने के पीछे भी यह उद्देश्य यही होता है कि उनके पितृगण संतुष्ट हों और उनका आशीर्वाद उन्हें मिलता रहे।