Top Blogs
Powered By Invesp

Wednesday, September 28, 2011

आज करें यह टोटके, घर में रहेगी सुख-शांति



आजकल हर घर में विवाद होना आम बात है। यह विवाद पति-पत्नी, सास-बहू या भाई-भाई में भी हो सकता है। इन सबके कारण घर की सुख-शांति न जानें कहां चली जाती है। परिवार के जिन लोगों का इस विवाद से कोई नाता नहीं है वे भी व्यर्थ ही परेशान होते हैं। कई बार विवाद काफी बढ़ भी जाते हैं। यदि आप भी रोज होने वाले इन विवादों से परेशान हैं तो यह टोटका करें-

टोटका

यह टोटका नवरात्रि के पहले दिन यानी 28 सितंबर को करें। 9 नारियल लें। उस पर काला धागा लपेट लें। सारा दिन उसे पूजा स्थान पर रखे रहने दें। शाम के समय उसे धागे सहित जला दें। नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक यह प्रयोग करें। विश्वास मानें दसवें दिन आपके घर में अमन-चैन का वातावरण दिखाई देगा।

No comments:

Post a Comment