Top Blogs
Powered By Invesp

Saturday, September 4, 2010

संतान प्राप्ति के लिए


ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुण्डली में गुरु ग्रह का दोष हो तो वह धन, संतान और ज्ञान प्राप्ति में बाधक हो जाता है। इसलिए इस दोष शान्ति के लिए कुछ सरल उपाय भी बताए गए हैं। जिनका खासतौर पर गुरुवार के दिन गुरु पूजा और व्रत रखकर विधि-विधान से पालन करने पर निश्चित सफलता मिलती है। जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय -

- गुरुवार के दिन गुरु वार का व्रत रखें। इस दिन सुबह गंगाजल में पीली सरसों और शहद मिलाकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान करें।
- गुरुवार के दिन स्नान के साथ दान का भी महत्व है। इस दिन पीली वस्तुओं का दान करने का महत्व है। इन वस्तुओं में हल्दी की गांठ, चने की दाल, नींबू के दान का विशेष फल मिलता है। इसके साथ नमक का दान बहुत शुभ माना गया है। इनमें से एक या सभी वस्तुओं का दान कर सकते हैं। यह दान खासतौर पर गोधूलि बेला या सांयकाल के समय किया जाना चाहिए।
- गुरुवार के दिन व्रत कर बृहस्पति की पूजा में गुरु मंत्र ऊँ गुं गुरुवाये नम: का जप करना चाहिए। यथाशक्ति माला करनी चाहिए। इस मंत्र का नियमित जप भी लाभ देता है।


गुरुवार के लिए बताए गए यह स्नान, दान और जप के छोटे से उपाय नियमित करने पर भी आर्थिक, बौद्धिक और संतान बाधा निश्चित रुप से मिट जाती है और मनोवांछित फल देती है

संतान प्राप्ति के लिए

  • चार वीरवार को 900 ग्राम जौं चलते जल में बहाए |
  • वीरवार का व्रत भी रखना शुभ होगा |
  • राधा कृष्णजी के मंदिर में शुक्ल पक्ष के वीरवार या जन्माष्टमी को चान्दी की बांसुरी चढाये |
  • लाल या भूरी गायें को आट्टे का पेढा व पानी दे |
उपाय मन से करने से मनोकामना पूरण होगी |

No comments:

Post a Comment